लोकपर्व छेरछेरा से जनसेवा और सामाजिक एकता का संदेश — जनपद सदस्य नेहा राजेन्द्र सिंह तंवर

संवाददाता — मोहन चौहानलाइव भारत 36 न्यूज़
लोकपर्व छेरछेरा के शुभ अवसर पर जनपद पंचायत कटघोरा के क्षेत्र क्रमांक 13 की जनपद सदस्य श्रीमती नेहा राजेन्द्र सिंह तंवर ने समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती नेहा राजेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि छेरछेरा छत्तीसगढ़ की आत्मा से जुड़ा ऐसा लोकपर्व है, जो समाज में सेवा भाव, समानता और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। यह पर्व हमें अपनी परंपराओं से जुड़कर जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि छेरछेरा केवल उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है। इस पर्व के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने की भावना मजबूत होती है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति, सौहार्द और एकजुटता के साथ पर्व मनाने की अपील की।
जनसेवा को अपना संकल्प बताते हुए श्रीमती तंवर ने कहा कि क्षेत्र के विकास, जनता की समस्याओं के समाधान और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना उनका निरंतर प्रयास है। उनके इस संदेश से क्षेत्र में छेरछेरा पर्व को लेकर विशेष उत्साह और सकारात्मक वातावरण बना हुआ है।




