कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील बरमकेला द्वारा नववर्ष के पावन अवसर पर एक भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया।


कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील बरमकेला द्वारा नववर्ष के पावन अवसर पर एक भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कर्मठ, जुझारू एवं संघर्षशील तहसील संयोजक श्री सुभाष चौहान जी तथा ऊर्जावान, कर्मठ और समर्पित युवा नेतृत्व के रूप में पहचान बना चुके ब्लॉक संयोजक श्री नंदकिशोर पटेल जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह के दौरान संगठन के नवीन वर्ष 2026 के कैलेंडर का विधिवत पूजन कर भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। तहसील एवं ब्लॉक संयोजकों ने सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए
अपने प्रेरक एवं ओजस्वी उद्बोधन में तहसील संयोजक श्री सुभाष चौहान जी ने कहा कि कर्मचारी एवं अधिकारी वर्ग के अधिकारों, सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा केवल संगठित, सजग एवं संघर्षशील होकर ही संभव है। उन्होंने संगठन के प्रत्येक सदस्य से आह्वान किया कि सभी एकजुट रहकर आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने संगठन को और अधिक सशक्त बनाएं। वहीं ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन एवं सामूहिक संघर्ष की भावना में निहित होती है। उन्होंने सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों से संगठन के निर्णयों के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए अनुशासनबद्ध ढंग से संघर्ष की राह पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
जिला संयोजक फकीरा यादव ने इस शानदार एवं अनुकरणीय आयोजन के लिए तहसील एवं ब्लॉक इकाई संरक्षकगण चक्रधर नायक अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी, नरेश खूँटे पशु चिकित्सा अधिकारी, राजेंद्र चौहान राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता,रामकुमार सिदार व्याख्याता, सह संयोजक गण – विजय भारती, राजू नायक स्वास्थ्य विभाग, गिरवर नायक हॉस्टल विभाग, भुवन चौहान सचिव, जोगेंद्र साहू मिडिया प्रभारी, मनोज साहू नगरी निकाय, दिनेश कन्नौज सह संयोजक लिपिक विभाग, अभिषेक पटेल सहसंयोजक स्वास्थ्य विभाग, बालमुकुंद साहू रेशम अधिकारी,ज्योत्सन पटेल सचिव संघ अध्यक्ष, महेंद्र कुर्रे प्रधान पाठक संघ अध्यक्ष, संकीर्तन नव जिला अध्यक्ष, पवन पटेल ब्लॉक अध्यक्ष सहायक शिक्षक संघ, करमसिंह राठिया प्रतिनिधि पटवारी संघ, अंतर्यामी सेठ, वन विभाग अध्यक्ष, ध्वजाराम मालाकार सहसंयोजक पशु चिकित्सा विभाग, रामेश्वर चौहान उप संयोजक, फत्तेलाल चौहान उप संयोजक सचिव संघ, अनिल पटेल उप संयोजक सहायक शिक्षक संघ, सोनी खंडे उप संयोजक लिपिक संघ, गेंदराम पटेल सहायक सचिव, देवेंद्र डनसेना प्रवक्ता, हेमलाल साहू सहसचिव, अवध नायक सह सचिव, भारत राम भगत मीडिया प्रभारी, भीमेश्वर पटेल प्रवक्ता, अनिल चौहान, अरुण पटेल एवं अन्य सभी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रहीं सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा संगठन की सक्रियता के लिए पुरजोर समर्थन किए।





