सक्ति

जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी बाघ के मुख्य आतिथ्य में लवेस्की पब्लिक स्कूल सिंगनसरा ने मनाया वार्षिकोत्सव

लाइव भारत 36 न्यूज़ से जिला रिपोर्टर की रिपोर्ट

शक्ति जिला के अधीनस्थ ग्राम सिगनसरा में जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर कुमुदिनी बाघ के मुख्य अतिथि में लवेस्की  पब्लिक स्कूल ने मनाया वार्षिक उत्सव।
वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के अंतर्निहित प्रतिभा को निहारने का मंच होता है जहां अभिभावक अपने बच्चों के भीतर छुपी हुई प्रतिभाओं से प्रत्यक्ष  साक्षात्कार करते हैं,यह उद्गार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि DEO श्रीमती कुमुदिनी बाघ ने कहा कि ग्रामीण अंचल में अवस्थित विद्यालय के छोटे छोटे बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से हम सभी प्रफुल्लित हैं।


लवेस्की पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित सतरंगी सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं  को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कारित शिक्षा से ही राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है वरना संस्कार विहीन शिक्षा समाज को पतन ओर ले जाती है, उन्होंने विद्यालय प्रबंधक की तारीफ करते हुए कि अत्यंत अल्प अवधि में विद्यालय ने अपने परिश्रम से अंचल में शिक्षा का अलख जगाने का सराहनीय प्रयास किया है ।


कार्यक्रम का शुभारंभ अभ्यागतों के कर कमलों से विद्यादायिनी मां सरस्वती का पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तद पश्चात अतिथियों का तिलक चंदन तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया ।आज विद्यालय प्रबंधन के संचालक सरोज दास महंत के सुपुत्री का जन्मदिन सेलिब्रेट करते हुए उन्होंने सभी अभ्यागतों का अभिन्नदन किया ।


इन पलों में जिला पत्रकार संघ के सचिव महेंद्र बरेठ तथा विद्यालय प्रबंधन समिति राकेश यादव,  पुरुषोत्तम श्रीवास, ग्राम सरपंच  के साथ गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही ।

Related Articles

ADVERTISEMENT