संविधान निर्माण दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया– बुधवार को राष्ट्रीय संविधान निर्माण दिवस के पावन अवसर पर संत श्री रविदास सेवा संस्थान भोपाल एवं संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ मध्य प्रदेश के तत्वधान में प्रातः10 बजे से सायं 04 बजे तक स्थान मानस भवन पॉलीटेक्निक चौराहा भोपाल पर एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग,कार्यशाला,संगोष्ठी का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला में महापीठ के राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश पदाधिकारी, जिलों के पदाधिकारी गण एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्रीगण,सांसद,विधायक,पार्षद एवं अन्य जन प्रतिनिधिगण , रिटायर्ड अधिकारी,कर्मचारी गण,वरिष्ठ समाज सेवी गण इत्यादि हजारों की संख्या में प्रशिक्षण कार्यशाला में शामिल हुए, उक्त कार्यशाला में पृथक पृथक सत्रों में मुख्य वक्ता ने पृथक पृथक विषयों पर मार्गदर्शन दिया, जिसमें प्रमुख रूप से संगठन विस्तार,सामाजिक कृतियों का परित्याग, लव जिहाद रोकने जन जागृति अभियान ,केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में संचालित विभिन्न रोजगार मुखी योजनाओं का हितलाभ दिलाए जाने का सतत् प्रयास , एक देश एक चुनाव का समर्थन एवं स्वागत,संत रविदास जी की अमृत वाणी का जन जन तक प्रचार प्रसार, मातृ शक्ति सम्मान, सांसदीय कार्य प्रणाली पर मार्ग दर्शन , कौशल विकास,आत्म निर्भर समाज,सागर में 100 करोड़ रुपए की लागत से दिव्य और भव्य संत रविदास मंदिर का निर्माण करवाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का कोटि कोटि आभार व्यक्त किया ।उक्त कार्यशाला में सर्वप्रथम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मुख्य अतिथि सुरेंद्र मिश्रा के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर संविधान की पूजा की गई ।वही महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार द्वारा अतिथियों को संत रविदास का दुपट्टा पहनाकर एवं संविधान की प्रतियां भेंट कर सम्मानित किया गया । प्रशिक्षण कार्यशाला प्रशिक्षण संगोष्ठी में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री गौतम टेटवाल , राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) सूरज केरो (इंदौर),संत किशन दास महाराज(उज्जैन) , श्रीमती सोना बाई अहिरवार (दमोह), आरएसएस समरसता के सह संयोजक निमेश सेठ (भोपाल), देवास
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीना अटारिया , पूर्व विधायक रामदयाल प्रभाकर (ग्वालियर) , पूर्व विधायक कमलेश सुमन (मुरैना), पूर्व कलेक्टर के पी राही (भोपाल),डॉ परशुराम जी (सागर), अजय खंडेलवाल सीए जिला (बैतूल) आदि ने संबोधित किया जिसमें उपरोक्त विषयों पर सभी अतिथियों ने मार्गदर्शन दिया, वहीं महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष बारेलाल अहिरवार द्वारा संगठन की गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापीठ के पदाधिकारी मनमोहन चौधरी, शंकर चौधरी , ओम प्रकाश धनोल,नितेश खांडेकर,कमल कांत राजौरिया,राजेश गोयल,कमल जाटव,भैरव लाल अटारिया,महेश अहिरवार,महेश मांगोरलिया, एसएल वर्मा,अनिल चौधरी,राजेश प्रभाकर,संजय अहिरवार,रोहित अहिरवार, लाला राम चौधरी,पंकज अहिरवार,बाबूलाल जाटव,धर्म सिंह बिजोर, जिला भोपाल अध्यक्ष खिलान सिंह अहिरवार, जिला भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार,सुरेश सिसोदिया, सन्नी कुमार अहिरवार ,राधे श्याम रैकवार,भोजराज जाटव, सुश्री सुनीता टटवारे,मनोज झा,कोमल चौधरी,डॉक्टर चंदन सिंह चौधरी इत्यादि सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए।





