पार्षद श्रीमती भाग्यश्री चंचल खत्री बनी युवक कांग्रेस की बैरसिया विधानसभा अध्यक्ष


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।। युवक कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के तहत हुए चुनाव में श्रीमती भाग्यश्री चंचल खत्री को युवक कांग्रेस की बैरसिया विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके चयन पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।पदभार संभालने के उपरांत भाग्यश्री चंचल खत्री ने संगठन को सशक्त बनाने और युवाओं को आगे लाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवक कांग्रेस युवाओं की आवाज है और वह संगठन के साथ मिलकर क्षेत्र में सक्रिय जनभागीदारी सुनिश्चित करेंगी।नवनिर्वाचित युवक कांग्रेस बैरसिया विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती भाग्यश्री चंचल खत्री को बधाई देते हुए वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल नेतृत्व हेतु शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय हे कि श्रीमती भाग्यश्री चंचल खत्री नगर पालिका परिषद बैरसिया के वार्ड क्रमांक 13 से वर्तमान में कांग्रेस पार्टी से पार्षद हे।और कांग्रेस पार्टी में सक्रिय रहकर युवाओं को संगठित करने का काम कर रही हे।




