कार्यवाहक निरीक्षक वीरेंद्र सेन बने बैरसिया थाने के नए प्रभारी

ईमानदार सेवाओं और अनुभव के आधार पर मिली अहम जिम्मेदारी
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। क्षेत्रीय कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कार्यवाहक निरीक्षक वीरेंद्र सेन को बैरसिया थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति एक प्रशासनिक निर्णय के तहत हुई है, जिसमें उनके पिछले कार्यकाल की ईमानदार और अनुशासित सेवाओं को प्रमुख रूप से आधार बनाया गया है।

वीरेंद्र सेन जी ने पूर्व में कई महत्वपूर्ण थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं और हर स्थान पर अपने कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उनके कार्य करने की शैली सहज, सरल और आमजन के हित में मानी जाती है। यही वजह है कि वे न केवल विभागीय अधिकारियों में, बल्कि आमजन के बीच भी एक भरोसेमंद पुलिस अधिकारी के रूप में पहचान रखते हैं।
उनकी नियुक्ति में प्रशासन द्वारा कानून और व्यवस्था की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधानों का हवाला दिया गया है, ताकि बैरसिया जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त किया जा सके।
बैरसिया क्षेत्र के लिए यह नियुक्ति एक सकारात्मक संदेश लेकर आई है। नागरिकों को उम्मीद है कि वीरेंद्र सेन जी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और भी अधिक प्रभावी और संवेदनशील होगा