Blog

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के घोष वर्ग का हुआ समापन,

 

स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण का किया प्रदर्शन
रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया के दशहरे मैदान में वर्ग के समापन समारोह को प्रान्त के संघचालक श्री विमल जी गुप्ता ने संबोधित किया। कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हर भारतवासी में राष्ट्रभक्ति एवं चरित्र निर्माण के लिए हुई है
बैरसिया के विद्या विहार नरेला में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शिक्षा वर्गों आयोजित घोष वर्ग का रविवार को समापन हो गया इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने 15, दिन में प्राप्त प्रशिक्षण का प्रदर्शन किया। बैरसिया के दशहरे मैदान में वर्ग के समापन समारोह को प्रान्त प्रचारक गुप्ता जी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हर भारतवासी में राष्ट्रभक्ति एवं चरित्र निर्माण के लिए हुई है। 

कार्यक्रम में क्या बोले अधिकारी विमल जी गुप्ता
ने कहा कि जब डॉ. हेडगेवारजी ने संघ की स्थापना की, तब स्वतंत्रता का आंदोलन चल रहा था। उस समय उन्होंने अध्ययन, चिंतन किया और अंततः विचार किया कि देश को भले ही स्वतंत्रता प्राप्त हो जाए, लेकिन जब तक हममें यह विचार नहीं होगा कि हम पराधीन क्यों हुए। तब तक स्वतंत्रता स्थाई नहीं होगी। उन्होंने चिंतन के बाद पाया कि हम सामाजिक दृष्टि से एक नहीं थे, आपस में फूट थी, भेदभाव था, देश में एकता नहीं थी। इसलिए हमारी आजादी का अपहरण हुआ।इसलिए देश में राष्ट्रभक्ति एवं चरित्र की स्थापना के लिए संघ की स्थापना हुई। 

श्री विमल जी गुप्ता ने कहा कि संघ ने स्थापना के बाद कई संघर्ष किये। दमन भी झेले। लेकिन उपेक्षा और दमन के बाद भी संघ कार्य में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष राजेंद्र खुल्लर प्रांत प्रचारक विमल जी गुप्ता एवं विभाग संघ चालक सोमकंत साहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवको उपस्थित रहे

Related Articles

ADVERTISEMENT