Blog

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बैरसिया द्वारा महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया मंगलवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष में हरसिद्धि कॉलोनी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय बैरसिया द्वारा महाशिवरात्रि पर्व मनाया गया जिसमें ब्रह्माकुमारी शालू दीदी, ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय भोपाल से ब्रह्मा कुमार सुरेश भाई नपाध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ जनपद पंचायत प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर, दांगी समाज के जिला अध्यक्ष किशोर दांगी, जनपद सदस्य रविन्द्र दांगी, समन्वय अधिकारी जनपद पंचायत बैरसिया से राजेश राय ,बिजली विभाग बैरसिया के सहायक प्रबंधक रामेश्वर दांगी, रंजन कुमार धुर्वे, मिथिलेश कुमार यादव, क्षेत्र के पत्रकार बंधु ,
संस्कार वैली व एक्सीलेंस कान्वेंट स्कूल के बच्चे सहित बड़ी संख्या में नगर बैरसिया एवं आसपास के ग्राम से श्रद्धालु उपस्थित रहे, भोलेनाथ की पूजा अर्चना और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही ब्रह्माकुमारी शालू दीदी ने मुख्य अतिथियों का फूल और तिलक से स्वागत किया
कार्यक्रम में ब्रह्म कुमारी शालू दीदी ने महाशिवरात्रि पर्व का महत्व बताया जिसमें कहा कि जैसे कि हम भोलेनाथ के ऊपर आंकड़ा एवं जहरीला धतूरा चढ़ाते हैं तो भगवान को इन चीजों की आवश्यकता नहीं है आज मनुष्य के अंदर जो नफरत और द्वेष, का जहर भर गया है उसको भोलेनाथ के ऊपर अर्पण कर अपने जीवन को शुद्ध बनाना है और बताया कि परमात्मा के सत्य ज्ञान के द्वारा ही हम मन के मेल को साफ कर सकते हैं, इसके लिए जिस प्रकार हम रोजाना शरीर को भोजन कराते हैं इसी प्रकार रोजाना आत्मा को भी ज्ञान का भोजन देना पड़ेगा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुबेर सिंह गुर्जर ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था बहुत पुरानी संस्था है और हम सभी को सच्चे मन से ब्रह्माकुमारी संस्था के सत्य ज्ञान को सुनना चाहिए इसके साथ ही सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामना दी, नपाध्यक्ष तनुश्री कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि आज जो हम यह कार्यक्रम कर रहे हैं ऐसा कार्यक्रम हम आगे भी करेंगे और हम मिलकर ब्रह्माकुमारी दीदियों के साथ में सहयोग कर परमात्मा का ज्ञान सुनेंगे ब्रह्माकुमारी संस्था में आने से शांति की अनुभूति होती है, पूर्व सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने शिवरात्रि पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि हम सही दिशा में चलकर ही जीवन को चलाना सीख सकते हैं ब्रह्माकुमारी संस्था विश्व के 142 देशों में अपना कार्य कर रही है और यह संस्था बहुत अच्छी होगी तभी इतने बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है, साथ ही कहा कि ब्रह्माकुमारी बहने और ब्रह्मा कुमार भाई अपने जीवन में त्याग धारण कर अपना जीवन छोड़कर जनमानस के हित में जनकल्याण के लिए अपना जीवन जीते हैं , तो हमें भी ज्ञान सुनकर अपना विवेक जागृत कर सही और गलत के फैसले करने हैं अंत में भोलेनाथ की आरती और ध्वजारोहण कर संस्था द्वारा अतिथियों को नए वर्ष के कैलेंडर शिव संदेश और प्रसाद के साथ आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन बिजली विभाग के सहायक प्रबंधक रामेश्वर दांगी के द्वारा किया गया

Related Articles

ADVERTISEMENT