Blog

कृषि उपज मंडी में विधायक विष्णु खत्री ने किया विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया। कृषि उपज मंडी परिसर में बुधवार एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बैरसिया विधायक विष्णु खत्री और मप्र माटी कलां बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया। इससे आने वाले समय में कृषि उपज मंडी परिसर में किसानों को कई सुविधाएं मिलने लंगेगी।
कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री ने कृषि उपज मंडी समिति के सचिव प्रताप सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कई सचिव आये, लेकिन इनकी तरह कामों में रुचि दिखाने वाला मैंने कोई मंडी सचिव नहीं देखा। कार्यक्रम में मंडी सचिव प्रातप सिंह भावुक हो गए। दरसअल, आने वाली 31 जनवरी को उनकी सेवानिवृत्ति होना है।

माटी कलां बोर्ड ने किया प्रशिक्षण का शुभारंभ
मप्र माटी कलां बोर्ड की ओर से बैरसिया में प्रजापति समाज के लोगों के लिए 45 दिवसीय प्रशिक्षण का बुधवार को शुभारंभ किया गया। शुभारंभ मप्र माटी कलां बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति और बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने किया।
कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आप लोगों को मेरे क्षेत्र में आपके द्वारा निर्मित मिट्टी की सामग्री को बेचने में यदि कोई परेशानी हो तो आप मुझे बताए। मैं आपको कोई परेशानी नहीं आने दूंगा। आप लोग हमारे क्षेत्र में लगने वाले हाट बाजार में दुकानें लागये। जिसमें सोहाया, रतुआ और रुनाह जैसे अनेक गांवों में हाट बाजार के लिए शैड और चबूतरे बने हुए है। आप लोग वहां जाकर भी दुकान लगा सकते है।
कार्यक्रम में मप्र माटी कलां बोर्ड के अध्यक्ष रामदयाल प्रजापति ने कहा कि हमें सरकार से ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। केवल हमें जल स्त्रोतों के पास भूमि और पर्याप्त मिट्टी चाहिए। इसके बाद तो हमारे लोग स्वयं ही रोजगार से लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार ने हमारी समाज की चिंता की है। यही कारण है कि सरकार द्वारा हमें टेरा कोटा दिया जा रहा है। इससे हमारे मिट्टी के बर्तनों को लोंग लाइफ मिलती है। प्रशिक्षण में आप सभी को यह सिखाया जाएगा। आज हमारी समाज के लोगों द्वारा बनाये गए कुल्हड़ जैसी कई चीजों की बाजार में मांग है।

Related Articles

ADVERTISEMENT