मेगरा कला मे ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया के ग्राम पंचायत मेगरा कलाँ में जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का आयोजन बाग वाली मैया प्रांगण में गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण विकास में जनसहभागिता को बढ़ावा देना एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना रहा।
जिसमें मुख्य अतिथि एसडीएम आशुतोष शर्मा , ग्राम सरपंच वीर सिंह बघेल ,ग्राम पटेल हिम्मत सिंह, जयप्रकाश मीणा ,कैलाश नारायण बैरागी, धीरज मालवीय ,ब्लॉक समन्वयक मुकेश सिंह गौर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि समग्र और सतत विकास तभी संभव है जब प्रत्येक नागरिक सक्रिय रूप से भागीदारी निभाए। उन्होंने सामूहिकता, स्वैच्छिकता एवं पर्यावरण संरक्षण आधारित कार्यक्रमों को अपनाने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि इन्हीं प्रयासों से ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान को सार्थक रूप मिलेगा और देश आत्मनिर्भर बन सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सरपंच वीर सिंह बघेल द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा संकल्प से समाधान अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रेखा राजपूत,एवं सचिव उर्मिला राजपूत द्वारा वरिष्ठ महिलाएं एवं पुरुषों का शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में छात्र- छात्रों, ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई
कार्यक्रम के समापन अवसर पर ब्लाँक समन्वयक मुकेश गौर ने द्वारा मंचासीन अतिथियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष रेखा राजपूत सचिव उर्मिला राजपूत सचिव प्रेम सिंह बघेल ,रोजगार सहायक मनीष सक्सेना ,गणपत सिंह ,शंकर सिंह ,सुनील पांडे ,पूजा त्यागी ,आरती अग्रवाल ,गायत्री ठाकुर, ममता साहू, प्रीति परमार, विमला बाई, हल्की बाई, रजनी सेन, कमलाबाई , ग्राम के वरिष्ठ नागरिक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।






