Blog

लोक पर्व छेरछेरा पर ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा के सरपंच संघ अध्यक्ष ने दी क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

कोरबा से यशपाल सिंह की रिपोर्ट


कोरबा/पोड़ी उपरोड़ा: छेर छेरा पर्व छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख लोक पर्व त्यौहार है जो पौष पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जब किसान अपने खेतों से धान की फसल घर में सुरक्षित कर लेते है। इस दिन बच्चे और बड़े समूह बनाकर घर घर जाकर “छेर छेरा माई कोठी के धान ला हेर हेरा”कहते हुए अन्न दान मांगते हैं।
इस लोकपर्व छेरछेरा के शुभ अवसर पर पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के सरपंच संघ अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह मरावी ने सम्पूर्ण क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

सरपंच संघ अध्यक्ष प्रताप सिंह मरावी ने कहा कि इस पर्व का उद्देश्य प्रकृति और फसल के प्रति आभार प्रगट करना है। यह पर्व समाज में एकता सामूहिकता और भाईचारा की भावना को प्रबल करता है।इसी दिन लोग अपने घरों से धान का दान करते हैं जो परोपकार और दान पुण्य का प्रतीक है।
छेरछेरा पर्व छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति कृषि जीवन सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण जीवन का एक सुंदर और जीवंत प्रतीक है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों को एक साथ लाता है और सामाजिक भेदभाव को मिटता है।

लोक पर्व छेरछेरा की पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक सरपंच सहित सभी जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

Related Articles

ADVERTISEMENT