नववर्ष 2026 पर जनपद सदस्य ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ

संवादाता मोहन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज
कोरबा | जनपद पंचायत कटघोरा
जनपद पंचायत कटघोरा के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 13 की लोकप्रिय एवं कर्मठ जनप्रतिनिधि श्रीमती नेहा राजेन्द्र सिंह तंवर ने नववर्ष 2026 के अवसर पर अपने क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की हैं।
नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए श्रीमती नेहा राजेन्द्र सिंह तंवर ने कहा कि “नया वर्ष सभी क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव जनता के साथ खड़ी हैं और आगे भी जनहित में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करती रहेंगी।”
उन्होंने अपने संदेश में क्षेत्रवासियों के सहयोग, विश्वास और प्रेम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले वर्ष में क्षेत्र क्रमांक 13 विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।
नववर्ष के इस शुभ अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है और जनपद सदस्य द्वारा दिए गए इस स्नेहपूर्ण संदेश की सर्वत्र सराहना की जा रही है।




