गेवरा परियोजना में कार्यरत हरिराम गोदारा JV कंपनी के GM श्री जगदीश सर का स्टाफ को बड़ा संदेश

ओपन कास्ट खदान में मिट्टी एवं OB कार्य कर रही ठेका कंपनी, नववर्ष पर कर्मचारियों को मिला भरोसा
संवादाता मोहन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज
गेवरा (छत्तीसगढ़):
गेवरा परियोजना के ओपन कास्ट खदान क्षेत्र में मिट्टी एवं OB (ओवर बर्डन) का कार्य कर रही हरिराम गोदारा JV ठेका कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक श्री जगदीश सर ने नववर्ष 2026 के अवसर पर समस्त स्टाफ एवं श्रमिक साथियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
GM श्री जगदीश सर ने अपने संदेश में कहा कि गेवरा जैसी बड़ी ओपन कास्ट परियोजना में कार्य करना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हरिराम गोदारा JV कंपनी का प्रत्येक स्टाफ सदस्य पूरी मेहनत, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहा है। यही समर्पण कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कंपनी का टेंडर अंतिम चरण में है, ऐसे समय में किसी भी कर्मचारी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कंपनी प्रबंधन अपने सभी स्टाफ और श्रमिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
GM साहब ने यह आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी कार्य की निरंतरता, सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
अंत में उन्होंने कामना की कि नया वर्ष सभी कर्मचारियों के जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और उन्नति लेकर आए तथा हरिराम गोदारा JV कंपनी गेवरा परियोजना में नई उपलब्धियाँ हासिल करे।





