सरपंच लोकेश्वर कंवर के सख्त रुख से स्थगित हुई अधिग्रहण संबंधी बैठक

संवादाता मोहन चौहान लाइव भारत 36 न्यूज
हरदीबाजार | कोरबा
ग्राम पंचायत हरदीबाजार में अधिग्रहण से जुड़े अहम मुद्दों पर 26 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित बैठक को सरपंच श्री लोकेश्वर सिंह कंवर के प्रभावी हस्तक्षेप के बाद स्थगित कर दिया गया। इस निर्णय को ग्रामीणों ने जनहित में लिया गया ऐतिहासिक कदम बताया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसईसीएल दीपका क्षेत्र द्वारा ग्राम हरदीबाजार के अधिग्रहण से संबंधित विषयों पर बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन बैठक ग्राम से बाहर आयोजित की जा रही थी, जिससे अधिकांश ग्रामीण अपनी बात रखने से वंचित हो सकते थे।
इस पर सरपंच लोकेश्वर कंवर ने दृढ़ नेतृत्व और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए प्रशासन को लिखित रूप से अवगत कराया कि—
“यह मामला पूरे गांव के भविष्य से जुड़ा है, इसलिए बैठक ग्राम हरदीबाजार में और सभी ग्रामीणों की सहभागिता से ही होनी चाहिए।”
सरपंच के इस स्पष्ट और साहसी रुख के बाद प्रशासन ने बैठक को स्थगित करने का निर्णय लिया। साथ ही यह भरोसा दिलाया गया कि नई तिथि पर बैठक ग्राम हरदीबाजार में ही आयोजित की जाएगी, जिससे सभी प्रभावित परिवार अपनी बात खुलकर रख सकें।

बैठक स्थगित होने की सूचना मिलते ही गांव में संतोष का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि
“लोकेश्वर कंवर ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे सिर्फ नाम के नहीं, काम के सरपंच हैं।”
इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया कि
सरपंच लोकेश्वर कंवर गांव की आवाज़ हैं —
जो हर परिस्थिति में ग्रामीणों के हक़ में खड़े रहते हैं।




