चारामा= नगर के डीजे बाजार व सनातन सेवा समिति द्वारा दिनांक 24 से 30 दिसंबर तक भव्य संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है

लाइव भारत 36 न्यूज़ से कांकेर से सह संपादक टिकेश्वर देवांगन की रिपोर्ट
जिला कांकेर के चारामा= नगर कथा व्यास छत्तीसगढ़ के गौरव एवं माटीपुत्र राष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य पंडित युवराज पांडे श्री जगन्नाथ मंदिर अमलीपदर के द्वारा किया जाएगा। कथा का आयोजन प्रति दिन दोपहर 01 बजे डीजे बाजार के पीछे मैदान में होगा l विदित हो कि समिति द्वारा पिछले वर्षों से भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है तथा धीरे धीरे आयोजन भव्य रूप लेने लगा है।
*संगीतमय शिव महापुराण कथा मेंः*
कथा प्रसंग के अंतर्गत प्रथम दिवस भव्य कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। आचार्य पंडित युवराज पांडे जी का स्वागत करते हुए कलश एवं शोभायात्रा निकाला जाएगा। द्वितीय दिवस में आचार्य पंडित युवराज पांडे जी के द्वारा शिव पूजन विधि रुद्राक्ष का महत्व एवं ब्रम्हा नारद संवाद का वर्णन किया जाएगा। कथा प्रसंग अनुसार तीसरे दिन पार्थिव पूजन विधि, दक्ष के तप, शिव वरदान एवं सती तप की कथा सुनाई जाएगी। चौथे दिन शिव विवाह सती देह त्याग सती मोह रामकथा गंगा उत्पति की कथा पार्वती जन्म एवं पार्वती तप की कथा का वर्णन आचार्य जी के द्वारा सुनाया जाएगा। पंचम दिवस कामदेव चरित्र शिव विवाह अंधकासुर की कथा श्री कृष्ण कथा बानासुर की कथा का वर्णन किया जाएगा। साथ ही डीजे बाजार के संचालक दिनेश देवांगन ने बताया कि
इस शिव महापुराण कथा में किसी भी प्रकार के धन एवं वस्तु का सहयोग नगर व क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति से समिति द्वारा नही लिया जा रहा है ।
अगर किसी व्यक्ति द्वारा धन व वस्तु का मांग किया जाता है, कोई भी व्यक्ति सहयोग न दे ।
यह आयोजन आप सभी श्रद्धालुओं का है, लेकिन किसी भी प्रकार का धन एवं वस्तु का मांग समिति किसी से भी नही करती।


