प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा राहुल टीकरिया जी का प्रथम आगमन पर भाजपा मंडल अड़भार द्वारा किया गया स्वागत

लाइव भारत 36 न्यूज़ से जिला रिपोर्टर की रिपोर्ट
नवीन जिला सक्ति भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम शक्ति जिला आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया का जिले के भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिले में जोरदार स्वागत किया गया तथा चंद्रपुर विधानसभा के भाजपा मंडल अड़भार में मां अष्टभुजी दर्शन करने प्रथम आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया और चंद्रपुर विधानसभा के छाया विधायक श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव का भारतीय जनता युवा मोर्चा और मंडल अड़भार के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बाजे फटाके के साथ जोरदार द्वारा स्वागत किया गया

जहां प्रदेश अध्यक्ष राहुल टीकरिया द्वारा मां अष्टभुजी दर्शन कर पूजा पाठ किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवेंद्र गवेल, भाजयुमो अध्यक्ष विजय धिरहे, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, नितिन शुक्ला महामंत्री भाजपा मंडल अड़भार, जय गवेल, महामंत्री युवा मोर्चा, अमित निराला, रजनीश बरेट, दीपेंद्र यादव, रमेश महंत , विजय गवेल,राजेंद्र, करन खांडे, पार्षद देवेंद्र पटेल, नीरज पांडे, ओम प्रकाश गवेल, एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे




