सक्ति

श्री रामलला तीर्थ धाम दर्शन हेतु श्रद्धालु रवाना

लाइव भारत 36 न्यूज़ से जिला रिपोर्टर की रिपोर्ट

शक्ति जिले से श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ाई जावे… अधिवक्ता चितरंजय



जिला शक्ति श्री रामलला तीर्थ धाम, अयोध्या दर्शन हेतु शक्ति जिले से ३७ श्रद्धालु बस से बिलासपुर के लिए प्रस्थान किए, जिन्हें  एस डी एम अरुण सोम, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, सांसद प्रतिनिधि रंजन सिंहा आदि ने ध्वज फहरा कर रवाना किया।
जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रा के नोडल अधिकारी राज कुमार पटेल के साथ सक्ती डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर से ३६ श्रद्धालु हनुमान लला के दर्शनाथ रवाना हुए।
इन पलों में उपस्थित एस डी एम अरुण सोम ने श्रद्धालुओं को सफल तीर्थ की शुभ कामनाएं दी तो उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य हर श्रद्धालु को अयोध्या धाम की निःशुल्क एवं सुगम दर्शन कराना है जिसे पूरा करने प्रदेश सरकार पूरी शिद्दत से लगी हुई है। अधिवक्ता चितरंजय ने आगे कहा कि अन्य जिलों की तुलना में शक्ति जिले को सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की संख्या ३६ आबंटित की गई है जो अत्यंत कम है जिसे बढ़ाकर १०० किए जाने योग्य है।
आज इस अवसर पर श्रद्धालू अपने आराध्य प्रभु श्री रामलला के दर्शन की आकांक्षा लिए रवाना हुए जो उत्साह से लबालब नजर आ रहे थे।

Related Articles

ADVERTISEMENT