Blog

पंडित नरेश भार्गव पुनः बने संकट मोचन रामायण मंडल ब्लाक कालोनी के अध्यक्ष


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया।।संकट मोचन रामायण मंडल ब्लाक कालोनी बैरसिया विगत 25 वर्षों से श्रवण मास में भक्तों के घर घर जाकर संगीत मय सुंदर कांड का पाठ का आयोजन करता चला आ रहा हे।सुंदर कांड पाठ का आयोजन पूरे श्रवण मास चलता हे।इस बर्ष भी मंडल द्वारा नगर में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया जा रहा।जिन भक्तों को अपने घर सुंदर कांड के पाठ का आयोजन करवाना हो वह मंडल में अपना नाम लिखवा दे।
संकट मोचन रामायण मंडल ब्लाक कालोनी द्वारा बर्ष 2025,26 के कार्यक्रम के लिए अध्यक्ष चुनाव को लेकर रविवार को ब्लाक मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में मंडल के कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा द्वारा पिछले बर्ष का लेखा जोखा सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया।इसके बाद बर्ष 2025 ,26 के लिए अध्यक्ष चुनाव की चर्चा हुई।चर्चा उपरांत मंडल के सभी सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से पुनः पंडित नरेश भार्गव को बर्ष 2025 ,26 के लिए अध्यक्ष बनाने का फैसला किया।मंडल के सभी सदस्यों ने पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर पंडित नरेश भार्गव का पुष्प मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।
इस अवसर पर पंडित हरिशंकर भार्गव पंडित गोविंद शर्मा मंदिर पुजारी पंडित रामदयाल दुबे मंडल संयोजक भगवान दास नामदेव संरक्षक राम जनक यादव रूपेश नरवरिया राजकुमार विश्वकर्मा बृज गोपाल नामदेव मदन लाल भाट प्रकाश सेन पप्पू सेन रवि जाटव जितेन्द्र अहिरवार संजय सेन गोलू शाक्य मुकुल पटवा निखिल विश्वकर्मा सहित संकट मोचन रामायण मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

ADVERTISEMENT