बलौदा बाजार

बाढ़ नियंत्रण को लेकर प्रशासन सतर्क, कंट्रोल रूम स्थापित कर तैयारियाँ तेज

लाइव भारत 36 न्यूज़ से बलौदबाजार से धीरेन्द्र साहू

*आपदा के दौरान इन नंबरों पर करें संपर्क*

बलौदाबाजार// 29 मई 2025  बलौदाबाजार जिले के प्रशासन ने बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियाँ प्रारंभ कर दी हैं। जिले में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह कंट्रोल रूम संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में 24 घंटे कार्यरत रहेगा, जिसका दूरभाष क्रमांक 07727-222454 है। कंट्रोल रूम में तीन पालियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है।जिला कलेक्टर श्री दीपक सोनी ने बाढ़ नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन करते हुए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। उन्होंने सभी उपसंभागीय अधिकारियों (एसडीएम) को वर्षामापी यंत्रों की जाँच एवं मरम्मत, राहत शिविरों की पूर्व तैयारी और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का चिन्हाकन करने के निर्देश दिए हैं।जिला स्तरीय समिति में नियुक्त अधिकारी इस प्रकार हैं:नोडल अधिकारी: अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोण्डे (मो. 94255-23514)सहायक नोडल अधिकारी: श्री सुरेश देवांगन (मो. 78697-77184)जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष: मो. 94791-90629जिला चिकित्सालय नियंत्रण कक्ष: मो. 81099-57485नगर सेना नियंत्रण कक्ष: मो. 72229-20390कलेक्टर श्री सोनी ने सभी विभागों को समन्वय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद्य विभाग को राहत शिविरों के लिए खाद्यान्न की पूर्व आपूर्ति सुनिश्चित करने, लोक निर्माण विभाग को सड़क और पुलियों की मरम्मत कार्य पूर्ण करने, तथा पशुपालन विभाग को पशुधन को संक्रामक रोगों से बचाने हेतु तैयार रहने को कहा है।कृषि विभाग को अतिरिक्त बीज का संग्रहण और फसल बीमा के लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने, नगरीय निकायों को नालियों की सफाई बरसात से पहले सुनिश्चित करने, स्वास्थ्य विभाग को मौसमी बीमारियों से संबंधित दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा जल संसाधन विभाग को अन्य जिलों से नदी में जलप्रवाह की पूर्व सूचना (कम से कम 12 घंटे पहले) देने और जलस्तर की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन द्वारा किए जा रहे यह समन्वित प्रयास जिले को संभावित बाढ़ आपदा से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण साबित होंगे।

Related Articles

ADVERTISEMENT