Blog

जो हम से टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा – मोहन यादव


रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया जिन आतंकवादियों ने हमारी बहनों के सिंदूर को उजाडा था। उन्हे हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व हमारी सैनाओं ने उनके ही घर में घुंस कर उखड़कर फेक दिया है। आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब बहुत कम समय में पाकिस्तान ने घुटने टेक दिए। जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बैरसिया में विधायक विष्णु खत्री के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हमारी भारतीय सैना ने पाकिस्तान के अंतांकी ठिकनो को निस्ता नाबूत कर रही थी। रात में दो बजे पाकिस्तानी त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे थे, लेकिन उन्हे कोई बचाने नहीं आया। पूरी दुनियां के 200 देश में सिर्फ तुर्की उनकी सहायता के लिए आया। उससे भी हम निपट लेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा आज भाषण का समय नही है। आज तो हमारी सैना और देश के गंगा यात्रा निकालने का समय है।
कार्यक्रम में विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि हमारी सैना ने आतंकवादियों के ठिकनों को निस्ता नाबूत करने में जो पराक्रम दिखाया है। उसी पराक्रम के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आज पूरी दुनिया भारत की सैन्य शक्ति को जान गई है। उन्होंने कहा कि दुनिया के रक्षा विशेषज्ञ पाकिस्तान की सैना को कैंसर की तरह बताते है। आज आप लोगों ने इस यात्रा में उत्साह दिखाया। वह अद्भुत है।
कार्यकम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा, शासकीय कर्मचारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे

Related Articles

ADVERTISEMENT