Blog

पूर्णाहुति के साथ श्री दुर्गा एवं हनुमंत रुद्र महायज्ञ का समापन, हुआ प्रसाद वितरण

मढ माता प्रांगण बस स्टैंड चौराया मंदिर डूंगरिया  में चल रही नव दिवसीय महायज्ञ

संवाददाता विनय पटेल

बैरसिया तहसील के डूंगरिया ग्राम मेंआज नव दिवसीय श्री दुर्गा रुद्र महायज्ञ मढ माता मंदिर बस स्टैंड चौराया में नव कुंड अत्मक श्री दुर्गा हनुमंत रुद्रा महायज्ञ  का पूर्णाहुति के साथ  आज समापन हुआ। आचार्यो  पंडित बृजेश जी पाराशर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 108 यजमानों से पूर्णाहुति दिलाई। इसी के साथ महायज्ञ को विराम दिया गया इस महायज्ञ में प्रतिदिन हजारों लोग भोजन किया अंतिम दिन 5 से 7 हजार की जनसंख्या ने प्रसाद ग्रहण किया। एवं समस्त ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया ग्राम डूंगरिया में ऐसा लग रहा था कि मानो कि स्वर्ग में है में धार्मिक आयोजन के अंतिम दिवस सभी जवानों ने यज्ञाचार्य का आशीर्वाद ग्रहण किया पंडित   बृजेश जी पाराशर   महाराज ने रामनाम को सभी मनोरथ पूर्ण करने वाले कामधेनु गाय के समान बताया। महायज्ञ के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। कई यजमान यज्ञ परिसर में स्थापित कलश प्रसाद के रूप में अपने घर ले गए। मुख्य यज्ञाचार्य पंडित बृजेश जी पाराशर   मौजूद रहे।

यजमानों ने पूर्णाहुति समर्पित कर यज्ञशाला की परिक्रमा लगाई। वहीं पूरे दिन संगीत मय धुन में श्री राम संकिर्तन व भंडारा चलता रहा, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

इसी क्रम में
सनातन प्रेमी विनय सिंह पटेल द्वारा एवं जितेंद्र महाराज के द्वारा सभी यजमान साथियों को भगवान यज्ञ नारायण की तस्वीर भेट की सभी यजमान एवं अतिथियों का स्वागत सम्मान किया

यजमानों को श्री माँ दुर्गा, शिव परिवार हनुमंत लाल के , दर्शन को मंदिर पहुंचाया
इस अवसर पर पंडित जितेंद्र मानवत, भारतीय किसान संघ से विनय पटेल, सचिव संगठन से बृजेश भदोरिया, मुकेश ठाकुर ,कैलाश नारायण साहू , पमोल पटेल, शंकर सिंह पटेल ,गोरेलाल सिसोदिया देवेंद्र मकवाना, आकाश मकवाना, धर्मेंद्र पटेल सहित भरीसंख्या मे धर्म प्रेमी उपस्थित रहे

श्रीमद् देवी भागवत राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सल्लमगढ सरकार व्यास जी महाराज

–  ने श्रीकृष्णलीला महोत्सव के अंतिम दिन ब्रज की होली लीला का मंचन किया। फूलों व रंग-गुलाल, लट्ठमार होली का सजीव मंचन किया। कुछ देर के लिए पांडाल होली के रंग में रंग गया।

Related Articles

ADVERTISEMENT