जिला सहकारी समिति कर्मचारियों का बैठक सम्पन्न

लाइव भारत 36 न्यूज़ से बलौदाबाजार से धीरेन्द्र साहू
बलौदाबाजार///जिला सहकारी समिति कर्मचारी संघ बलौदाबाजार का आवश्यक बैठक शनिवार की सुबह 11 बजे सहकारी समिति बलौदाबाजार में रखा गया था। इस बैठक में जिला स्तर के सभी कर्मचारीगण उपस्थित शामिल हुए। इस मौके पर सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनीराम कैवत्र्य एवं उपाध्यक्ष रामकुमार साहू ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में खरीदी किये गए समर्थन मूल्य धान का परिवहन सही समय पर नहीं होने के चलते धान खरीदी केन्द्रों में सुखत की वजह से संग्रहण एवं मिलर्स स्तर में कमी आया है। जिसमें खरीदी केन्द्रो का कोई गलती नहीं होना बताया गया। सही समय माह फरवरी, या 15 मार्च तक धान का उठाव नहीं किया गया जिसके चलते सुखत की समस्या आई। सुखत आने की वजह से किसी भी केन्द्र प्रभारी, डाटा आपरेटर या अन्य कर्मचारियों के प्रति कार्यवाही किया जाता है तो सहकारी समिति कर्मचारी संघ हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। वही, धान सुखत की भरपाई शासन के द्वारा किये जाने की मांग बैठक में लिया गया। क्योंकि समय अनुसार परिवहन की जिम्मेदारी विपणन संघ की है। इसलिए धान सुखत की पुर्ति नहीं करने की स्थिति में सहकारी समिति कर्मचारी संघ के द्वारा अनिश्चित कालिन हड़ताल पर रहेंगे। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन का होना बताया गया। उक्त बैठक में सहकारी समिति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनीराम कैवत्र्य, उपाध्यक्ष रामकुमार साहू, रोहित यादव, बिसौहा राम वर्मा, श्रीराम रजक, संतोष यादव, मनहरण साहू, बलराम पटेल, नंदकुमार पटेल सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।