बलौदा बाजार

जिले में मतदान के साथ मतगणना भी नारी शक्ति को



लाइव भारत 36 न्यूज़ से बलौदाबाजार से धीरेन्द्र साहू


बलौदाबाजार//जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने पूरे मतदान की जिम्मेदारी 900 महिला कर्मचारियों को सौंपी थी, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक निभाया। अब मतगणना की जिम्मेदारी भी महिलाओं को दी गई है। जिले के विभिन्न कार्यक्षेत्रों में महिला कर्मचारियों को मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहली बार है, जब जिले में मतदान और मतगणना दोनों ही कार्य महिलाओं द्वारा किए जा रहे हैं।
  मतगणना कार्य की निगरानी के लिए महिला रिटर्निंग अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। बलौदाबाजार से अनुविभागीय अधिकारी दीप्ति गौते और पलारी से अनुविभागीय अधिकारी सीमा ठाकुर इस प्रक्रिया की देखरेख कर रही हैं। यह पहल नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करेगी।
      जिला प्रशासन के इस पहल की हर जगह तारीफ हो रही है। जिस प्रकार जिले के कलेक्टर ने इस बार नारी शक्ति के ऊपर विश्वास जताया है।

Related Articles

ADVERTISEMENT