Blog

हिन्दू जीवन शैली हमें सिखाती है कि कोई हमसे मिले तो उसे अपना पन लगे-विष्णु खत्री

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसियाआज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है। जिसे हम युवा दिवस के रुप में मना रहे है। स्वामी विवेकानंद जी के समय भारत गैर गणराज्य देश था। इसके बाबजूद भी उन्होंने पूरे विश्व में भारत की पहचान बनाई थी। शिखगो में अपने व्यख्यान से पूरा विश्व उनके विचारों से प्रभावित हुआ था। उन्होंने बताया था कि हिन्दू जीवन शैली हमे सिखाती है कि कोई हमसे मिले तो उसे अपनापन लगे, उसे लगे कि वह हमें वर्षों से जानता हो। यह बात बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने पीएम श्री सरोजिनी नायडू गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में युवा दिवस के मौके पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के दौरान कही।
उन्होंने स्कूल की छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी एक योगी पुरूष थे, आज हम उनके बातये हुए योग प्राणायाम से शरीर को स्वस्थ रख सकते है। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने रेडियो के माध्यम से सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। छात्राओ के साथ दीपक दुबे एवं शिक्षक दिनेश शुक्ला व शिक्षक पर्वत सिंह राजपूत व विधायक विष्णु खत्री ने भी सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया।

Related Articles

ADVERTISEMENT