बलौदा बाजार

बलौदाबाजार से धीरेन्द्र साहू

लाइव भारत 36  न्यूज़ से भजपा लवन मंडल ने चुना नया अध्यक्ष

बलौदाबाजार//भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन की नवीन संरचना के तहत मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की जा रही हैं। इसी तारतम्य में गत दिवस को मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन एवं वरिष्ठ पदाधिकारीयो की बैठक का आयोजन जिले के लवन नगर में एक स्थानीय काम्प्लेक्स परिसर में रखा गया था। जहाँ मंडल चुनाव अधिकारी के रूप में जिले के वरिष्ठ नेता विजय केशरवानी तथा सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में जिला संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ गिरधारी वर्मा उपस्थित थे। जिसमें सर्वानुमति से लवन नगर निवासी भारतीय जनता युवा मोर्चा के बलौदाबाजार वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनुपम बाजपेयी को भारतीय जनता पार्टी लवन मंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं नें रंग गुलाल लगा एवं फूल माला पहनाकर उन्हें इस नए दायित्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीये।

Related Articles

ADVERTISEMENT