मुस्कान क्रिकेट क्लब धाराशिव के तत्वावधान में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता

लाइव भारत 36 न्यूज़ से रायपुर संभाग धीरेन्द्र साहू
बलौदा बाजार जिले के धाराशिव में “क्रिकेट का महासंग्राम 2026” का भव्य एवं सफल समापन 19 जनवरी को हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं खेल भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया था। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में खेल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
यह प्रतियोगिता 10 जनवरी 2026 को प्रारंभ हुई थी, जिसमें कुल 32 ग्रामीण टीमों ने भाग लिया। लगातार कई दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद फाइनल एवं पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री पवन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अंजलि विमल साहू ने की।
विशिष्ट अतिथियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री विक्रांत साहू, जनपद सदस्य श्रीमती कालिंद्री सोनवानी, सरपंच श्री केशव पटेल, कांग्रेस नेता श्री अजय तमराकर , हरीश साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, क्रिकेट प्रेमी एवं खेल साथी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए—
• प्रथम स्थान: लाहौद टीम
• द्वितीय स्थान: खैरा टीम
• तृतीय स्थान: सरखोर टीम
ने क्रमशः स्थान प्राप्त किया।
आयोजन समिति द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
पुरस्कार राशि इस प्रकार रही—
• प्रथम पुरस्कार: ₹50001 नगद एवं ट्रॉफी
• द्वितीय पुरस्कार: ₹25001 नगद एवं ट्रॉफी
• तृतीय पुरस्कार: ₹10001 नगद एवं ट्रॉफी
• मैन ऑफ द सीरीज: रेजर सायकल
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से छिपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में अनुशासन, टीम भावना व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित होती है।
इस सफल आयोजन को संपन्न कराने में आयोजक टीम के सदस्यों—
किरण कुमार, दिनदयाल चेलक, अमितेश चंद्राकर, जितेश कुमार सहित
छबी चंद्राकर, भरत चंद्राकर, अश्वनी कुमार, जितेंद्र, जयप्रकाश, खुलेश, मोनू, दुबेेश, राजू, लुकेश्वर चंद्राकर, चोराराम, चंद्रशेखर, सूरज, चोराराम, महेश्वर, कन्हैया, दयानंद चंद्राकर, दानी यादव, ओमीशंकर, फुलचंद, दीपक, जगदीश, ललित, केशव, महेंद्र, ध्रुवकांत, सूर्यकांत, कमलेश, नीलकंठ फेकर, विकास चंद्राकर, तेज फेकर, जयप्रकाश, धनेश, मनीष, सतीश, जांघेश्वर, दुलेश, चंद्रपाल सहित समस्त खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




