संत गुरुघासीदास जी का जन्म एवं तपोभूमि गिरोद पुरी को निगल रहा अवैध शराब

लाइव भारत 36 न्यूज़ से बलौदा बाजार से धीरेन्द्र साहू
पुलिस विभाग सो रही गहरी नींद में
पुलिस अधीक्षक से शिकायत के बाद भी नहीं हुई कर्रवाई
बलौदा बाजार //जिले के कसडोल -विकासखंड के गौरव स्थल परम पूज्य संत गुरुघासीदास जी की जन्म स्थली एवं तपोभूमि गिरोद पुरी धाम जो कि न केवल छत्तीसगढ़ अपितु पूरे भारत वर्ष मे विख्यात है, जहाँ प्रति वर्ष दो बार भव्य मेला लगता है।ये वही संत हैँ जिन्होंने अपने जीवनभर अस्प्रियता एवं नशा के खिलाफ लोगों को जागरूक करने मे लगे रहे। यही कारण है कि शासन द्वारा गिरोद पुरी धाम के आसपास नशाखोरी पर प्रतिबंध लगाया गया है।आसपास में तो अवैध शराब बिक्री बंद है किन्तु गिरोदपुरी में ही गांव के कुछ लोग शासन प्रशासन की आँख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं जिसे स्थानीय पुलिस पुरा समर्थन दे रही है। ऐसा कहना है गांव के एक बुजुर्ग भुवनेश्वर प्रसाद डडसेना का। उन्होंने हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि हमारे पवित्र गांव गिरोदपुरी मे कुछ लोग बेखौफ धड़ल्ले से अवैध कच्ची महुआ एवं देशी शराब की बिक्री कर रहे हैं और स्थानीय पुलिस कुछ नहीं कर रही है। इससे लगता है कि पुलिस और शराब कोचियों की मिलीभगत है।उन्होंने यह भी कहा कि कुछ कोचिये तो स्पष्ट कहते हैं कि पुलिस को रुपए देते हैं तो किसी से क्यों डरें?
भुवनेश्वर डडसेना ने अत्यंत दुखी मन से आगे कहा कि कच्ची महुआ शराब सस्ती दामों मे उपलब्ध होने से नाबालिग बच्चे से लेकर बुढ़ेतक शराब के आदी हो रहे हैं। जिससे कई लोगों की मृत्यु भी हो रही है। गली, मोहल्ले, चौंक चौराहों पर आसानी से शराब मिलने से शराबियों की भीड़ लगी रहती है। जिससे मां बहन बेटियों को चलने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने फिर कहा कि इस अवैध कारोबार को बंद कराने के उद्देश्य से दिनांक 10/06/2025 एवं 05/08 2025 को दो बार माननीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलौदाबाजार जाकर लिखित आवेदन दिया किन्तु दुर्भाग्य है कि अभीतक कोई कर्रवाई नहीं हुई।अब उन्होंने प्रेस के माध्यम से ग्राम गिरोदपुरी मे अवैध शराब बिक्री को तत्काल बंद कराने की मांग शासन प्रशासन से की है।
वास्तव में गिरोदपुरी धाम जैसे धार्मिक स्थल पर अवैध शराब की बिक्री होना और कर्रवाई न होना अत्यंत निंदनीय है।इस पर शासन प्रशासन को जरूर ध्यान परमावश्यक है।
मुझे भी जानकारी मिला है कि गांव के कुछ लोग चोरी छिपे अवैध रूप से शराब बेंच रहे हैं,शीघ्र पकड़कर कर्रवाई की जावेगी। *जगदीश सोनवानी*
प्रभारी पुलिस चौंकी गिरोदपुरी




