बलौदा बाजार

15 वे वित्त आयोग की राशि जारी नहीं होने पर ग्राम पंचायत के सभी विकास कार्य  ढाप,,समीर कैवर्त्य



लाइव भारत 36 न्यूज़ से बलौदा बाजार से धीरेन्द्र साहू


बलौदा बाजार //जिले के जनपद पंचायत कसडोल के सैकड़ों ग्राम पंचायतों को पिछले 10 महीनों से 15 वें वित्त आयोग की राशि नहीं मिली है। इस वित्तीय अभाव के कारण ग्रामीण स्तर के सभी विकास कार्य बंद हैं,
साफ सफाई, रोशनी, पानी, शौचालय और बाउंड्री वॉल जैसी मूलभूत सुविधाएं आज भी बंद की स्थिति में नजर आ रही हैं,

लाखों की विकास कार्यों की काम अटके,, उपसरपंच समीर कैवर्त्य ग्राम पंचायत मोतीपुर

बलौदाबाजार जिले के पांचों
ब्लॉक – पलारी,बलौदाबाजार, भाटापारा,सिमगा और कसडोल ,की ग्राम पंचायतें इन निर्देशों पर अमल करने के लिए वित्तीय संसाधनों से पूरी तरह खाली हैं। आबादी के आधार पर दो किस्तों में जारी होने वाली 15वें वित्त आयोग की राशि अब तक जारी नहीं हुई है।

इस वित्तीय गतिरोध के कारण जिले में अनुमानित 50 करोड़ रुपए के विकास कार्य अटके पड़े हैं। इसका सीधा असर ग्रामीण जीवन पर पड़ रहा है, जहां गांव की सफाई व्यवस्था, सामुदायिक कार्यक्रम, शासन के विभिन्न कार्यक्रमों में ग्रामीणों को ले जाने और निर्माण व मरम्मत के सभी कार्य रुक गए हैं।

तत्काल वित्तीय राशि जारी करने की मांग, उपसरपंच समीर कैवर्त्य ने शासन प्रशासन से की है

इसके अलावा पंचायतों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर और पियून जैसे कर्मचारियों को भी समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनकी आजीविका पर संकट गहरा गया है,सरपंचों ने शासन से मांग की है कि तत्काल वित्तीय राशि जारी की जाए ताकि अदालत के निर्देशों का पालन और ग्रामीण विकास का काम सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

ADVERTISEMENT