ग्राम मित्र समाज सेवी संस्था द्वारा विश्व एड्स दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ

लाइव भारत 36 न्यूज़ से कोरबा से बोधन चौहान
बरपाली .- कोरबा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री एस एन केसरी सर के मार्गदर्शन में दिनाँक 1 दिसम्बर 2025 को जिला एड्स नियंत्रण समिति कोरबा, ग्राम मित्र समाज सेवी संस्था के संयुक्त तत्वाधान में विश्व एड्स दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया जो व्यवधानों पर विजय पाए, एड्स की प्रतिक्रिया में सकारात्मक बदलाव लाएं – इस वर्ष के थीम पर जिला चिकित्सालय परिसर में एक दिवसीय जागरूकता स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य आकर्षण जागरूकता रथ, हस्ताक्षर अभियान, सेल्फी जोन रहा, कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्रा एवं नर्सिंग छात्रों में रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से एच आई वी एड्स जागरूकता के लिए संदेश दिए।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी CMHO डॉक्टर सी के सिंह, एच आई वी नोडल अधिकारी डॉ रविकांत राठौर, सिविल सर्जन डॉ डी एस पटेल, CPM कोरबा डॉ ज्योत्सना पैकरा, नोडल ART सेंटर डॉ आर पी एस पैकरा, डॉ चंद्रकांत भास्कर सर, पूर्व नोडल अधिकारी डॉ बी आर रात्रे, डॉ बी एल रात्रें, डी टी सी CSR हेड संज्ञान जी, डॉ अतीक सिद्दीकी, रविकांत दुबे, आई सी टी सी, ओ एस टी के परामर्शदाता तथा लेब तकनीशियन, गोपाल चंद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा, धनंजय चौहान भाजयूमो अध्यक्ष, ग्राम मित्र से संतोष कुमार देवांगन तथा आदर्श नवयुवक मंडल कोरबा से भीष्म पाण्डेय सहित समस्त स्टाफ, पी ई व वालेंटियर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में मुख्य वक्त के रूप में सी के सिंह द्वारा एच आई वी एड्स जागरूकता ही इसका बचाव है पर अपना उद्बोधन दिया गया, इसी क्रम ने नोडल अधिकारी राठौर जी द्वारा इस वर्ष की थीम को बताया गया साथ ही सभी को अपनी स्टेटस पता रहने और सभी को अपनी जांच करने व कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने जानकारी ही बचाव है पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में रंगोली प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया, कार्यक्रम में आदर्श नवयुवक मंडल कोरबा तथा भारत एल्युमिनियम कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की सहभागिता रही कार्यक्रम के मंच संचालन सत्या जायसवाल shourt ngo जी द्वारा किया गया था आभार प्रदर्शन एस टी आई परामर्शदाता भरत जायसवाल द्वारा किया गया।




