बलौदा बाजार

शिक्षक फेडरेशन ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, दिवंगत शिक्षक अमित रात्रे के परिवार को आर्थिक सहायता


लाइव भारत 36 न्यूज़ से बलौदा बाजार से धीरेन्द्र साहू



बलौदाबाजार//जिले के लवन तहसील के मिडिल स्कुल सरखोर के पदस्थ शिक्षक स्वर्गीय अमित रात्रे के परिवार के प्रति सहयोग और संवेदना व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई बलौदाबाजार तथा शिक्षक कल्याण कोष के प्रतिनिधियों द्वारा उनके ग्राम मरदा स्थित निवास में 50,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। प्रतिनिधि मंडल ने उनकी धर्मपत्नी हूमन रात्रे, पुत्र निकेत रात्रे और पुत्री श्रेया रात्रे को उक्त राशि सौंपते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार को मजबूत रहने की सांत्वना दी। कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय अमित रात्रे की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

इस अवसर पर ब्लॉक संरक्षक महेंद्र कुमार घृतलहरे, अध्यक्ष संत कुमार साहू, ब्लॉक उपाध्यक्ष केवरा बरिहा, कोषाध्यक्ष त्रिनाथ डोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार साहू, मनोज कुमार पैकरा (संकुल अध्यक्ष पैसर), उमेंद साहू (संकुल अध्यक्ष मरदा), धर्मेंद्र अनंत, प्रधान पाठक पुरुषोत्तम बंजारे, इंदु सान्डे, रजनी साहू सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत शिक्षक के सेवा काल, सरल स्वभाव और विद्यालय के प्रति समर्पण को याद किया।

इसके अलावा संकुल केंद्र पैसर की ओर से भी स्वर्गीय अमित कुमार रात्रे के परिवार को 13,500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इस दौरान संकुल समन्वयक बसंत कुमार कोसले, पंकज सिंह चतुरेश, पूरनलाल सतनामी, रामकृष्ण निषाद, नरोत्तम पटेल, विवेक नाथ योगी, आनंदराम कुर्रे, बद्री विशाल साहू, दौलत सिंह पैकरा, कृष्ण कुमार साहू, बंशीधर साहू, नीलराम साहू, पैतृक श्याम केवट, शिवकुमार यादव, रामनारायण साहू, खेदुरम खूटे, मनोज कुमार कुर्रे, कन्हैयालाल साहू, मोहितराम ध्रुव, रतिराम साहू, अंजुबाला दिनेश, त्रिजा ध्रुव, हरीश कुमार ध्रुव, गोपी लाल ठाकुर, गुलशन कुमार साहू, ओमप्रकाश साहू सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

ADVERTISEMENT