गेवरा में संपन्न हुई सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक

पत्रकारों के अधिकार,सुरक्षा और सम्मान पर हुई गहन चर्चा

लाइव भारत 36 न्यूज चैनल से मोहन चौहान कि रिपोर्ट
कोरबा। कटघोरा ब्लॉक अंतर्गत गेवरा में सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक का सफल आयोजन किया गया। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और पत्रकार हितों से संबंधित अहम मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
बैठक में प्रमुख रूप से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकार कॉलोनी के निर्माण, पत्रकारों के लिए बीमा सुविधा, तथा डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समान अधिकार देने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ राज्य के पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान की स्थापना के लिए निरंतर कार्यरत है। संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाना और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को मजबूती से उठाना है।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह संगठन सत्य, न्याय, संस्कृति और समाज के उत्थान के सिद्धांतों पर आधारित होकर पत्रकारों को एकजुट और सशक्त मंच प्रदान करता है। संगठन पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ संघर्षरत है और पत्रकारों को आवश्यक प्रशिक्षण, सम्मान व अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सक्रिय है।
—
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी —
🔹 प्रमोद कुमार बंजारे – प्रदेशाध्यक्ष
🔹 ओमप्रकाश पटेल – जिलाध्यक्ष, कोरबा
🔹 कुंवर सिंह राज – प्रदेश संयुक्त सचिव
🔹 प्रदीप राव – जिला उपाध्यक्ष
🔹 गौतम कुमार राज – जिला सचिव
साथ ही सरिता लहरे, नारायण चंद्राकर, सरस्वती मरकाम, चंद्रवती बंजारे, धनराज कुमार, पुरुषोत्तम साहू एवं अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
—
🗣️ बैठक का निष्कर्ष —
सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि संगठन पत्रकारों के सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर शासन-प्रशासन से सतत संवाद और संघर्ष जारी रखेगा।




