एसडीएम एवं कृषि विभाग ,ओर मंडी सचिव ,तहसीलदार ने कृषि मंडी में संभाली व्यवस्था, किसानों को मिली दो दो बोरी खाद

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया कृषि उपज मंडी स्थित एमपी एग्रो एवं कृषि बीज विपणन सहकारी समिति खाद वितरण केंद्र पर शुक्रवार, शनिवार को किसानों को डीएपी और यूरिया खाद का वितरण सुव्यवस्थित तरीके से किया गया। एसडीएम आशुतोष शर्मा ने तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कृषि अधिकारी पीएस गोयल, मंडी सचिव सुनील भालेकर सहित पूरे प्रशासनिक अमले और ग्राम सेवक, पटवारियों के साथ सुबह से ही व्यवस्था संभाली। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए टोकन प्रणाली लागू की गई तथा टेंट और पेयजल की

व्यवस्था भी की गई। एसडीएम स्वयं स्थल पर मौजूद रहे और प्रत्येक किसान को दो दो बोरी खाद वितरण की प्रक्रिया में सहयोग किया। उन्होंने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि प्रशासन आप सभी किसानों की सुविधाओं के लिए तत्पर है। हम यह सुनिश्चित करने के लिए यहां
उपस्थित हैं कि किसी किसान को खाद के लिए परेशान न होना पड़े। इस दौरान कृषि उपसंचालक सुमन प्रसाद भी निरीक्षण के लिए पहुंचीं। उन्होंने मंडी गोदाम सहित प्राइवेट दुकानों पर जाकर खाद की उपलब्धता और वास्तविक स्थिति का जायजा लिया



