संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 का शुभारंभ

युवाओं एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहन एवं राष्ट्र की खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन संपूर्ण प्रदेश में किया जा रहा हैl
इस खेल महोत्सव में 15 वर्ष आयु वर्ग से 35 वर्ष आयु वर्ग के महिला /पुरुष खिलाड़ी एक एकल एवं दलिए खेलों में अपनी प्रतिभा का जौहर संकुल स्तर, विकासखंड स्तर, जिला स्तर एवं संसदीय स्तर पर दिखाने हेतु ऑनलाइन पंजीयन किए हैंl
इस खेल महोत्सव को सफल बनाने हेतु कल ग्राम पंचायत
सराईपाली में 9 ग्राम पंचायत के सरपंच ,ग्राम प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, प्राचार्य, संकुल समन्वयक एवं समस्त सचिव समीक्षा बैठक संपन्न हुई l
ग्राम पंचायत सराईपाली के सरपंच श्री ईश्वर किसान के अध्यक्षता एवं संकुल प्राचार्य श्री प्रमोद वर्मा की मार्गदर्शन तथा श्री सुभाष मित्तल एवं श्री महेश भाई के संरक्षण में इसी खेल महोत्सव को सफल करने हेतु सभी पहलुओं पर विशेष चर्चा कर आपसी सहमति दी गईl
ग्राम पंचायत सरायपाली के उपसरपंच श्रीसंदीप bhoy एवं श्री बंसी साहू ने कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया l







