Blog

मनीष शर्मा को मिली भारतीय किसान संघ संगठन मंत्री छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी…

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया–राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक भारतीय किसान संघ मध्यभारत प्रांत के संगठन मंत्री मनीष शर्मा को छत्तीसगढ़ संगठन मंत्री बनाए जाने पर बैरसिया में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर ,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग सेवा प्रमुख पर्वत सिंह राजपूत, संभाग महामंत्री वेद प्रकाश दांगी, जिला अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत, जिला मंत्री देवेन्द्र सिंह दांगी, जिला कोषाध्यक्ष भरत मीणा, जिला सहमंत्री राजेन्द्र सिंह ठाकुर ,जिला मीडिया प्रभारी विनय सिंह पटेल, तहसील अध्यक्ष शैतान सिंह राजपूत आदि कार्यकर्ताओं ने साफा , श्रीफल, गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान कैलाश सिंह ने कहा कि श्री शर्मा जी ने 13 वर्षों में भारतीय किसान संघ को नई ऊंचाईयों पर पहुंचाया सेंकड़ों कार्यकर्ताओं का निर्माण कर राष्ट्र, किसान, समाज के लिए समर्पित किया।इस दौरान भोपाल जिले की टीम ने नम आंखों से बिदाई देते हुए कहा कि आप जहां भी रहे खुश रहे और समाज कल्याण के कार्य इसी तरह करते रहें बिखरे समाज कों संगठित करने के लिए आपका मार्गदर्शन मिलता रहे ।

Related Articles

ADVERTISEMENT