बलौदा बाजार

शराब पीकर स्कूल आने व अवैध वसूली करने वाले प्रभारी प्राचार्य निलंबित



लाइव भारत 36 न्यूज़ से बलौदबाजार से धीरेन्द्र साहू



बलौदाबाजार//जिले के स्वामी आत्मानंद   उत्कृष्ट विद्यालय अर्जुनी में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा को अनुशासनहीनता, अवैध वसूली और अमर्यादित आचरण के गंभीर आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह सख्त कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा की गई है, जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शुचिता बनाए रखने की दिशा में एक स्पष्ट संदेश देती है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्राचार्य सरसीहा (मूल पद व्याख्याता एलबी) पर आरोप है कि वे शराब पीकर विद्यालय आते थे, विद्यार्थियों एवं पालकों से प्रवेश के नाम पर अवैध वसूली करते थे, कर्मचारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करते थे तथा विद्यालय में अनुशासनहीनता को बढ़ावा देते थे। इन शिकायतों की जांच विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।जांच प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा सरसीहा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर उनके निलंबन की अनुशंसा की गई। अंततः, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के उल्लंघन को दृष्टिगत रखते हुए संचालक लोक शिक्षण द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कसडोल निर्धारित किया गया है। साथ ही, नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।यह कार्रवाई शासकीय शिक्षण संस्थानों में मर्यादा, अनुशासन और नैतिकता की पुन: स्थापना हेतु किया गया।

Related Articles

ADVERTISEMENT