बलौदा बाजार

पर्यावरण को बनाये रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी दीप्ती



लाइव भारत 36न्यूज़ से बलौदाबाजार से धीरेन्द्र साहू



बलौदाबाजार//छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा हरियर छत्तीसगढ अभियान के तहत प्रदेश को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से पौधा रोपण अभियान को सफल बनाने के लिए समय-समय पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित कर पौधारोपण किया जाता है। इसी क्रम में मानव सेवा संस्थान अहिल्दा द्वारा पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में छायादार पौधे का वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर संस्थान के दीप्ति बाई एवं विलक्षणा बाई ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने दैनिक जीवन में पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पर्यावरण के माध्यम से ही हमको बचा सकते है। पर्यावरण नहीं होने पर वर्षा की कमी, गर्मी के समय तेज गर्मी का एहसास होगा, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पेड़ पौधे हमें आक्सीजन प्रदान करते है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाना बहुत ही जरूरी है। बिना पेड़ पौधों के हमारी संस्कृति की परिकल्पना नहीं की जा सकती, पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते है, ये हवा को शुद्व करते है, पानी को संरक्षित करते है। जलवायु नियंत्रण में मदद करते है। मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते है, और कई अन्य तरीको से पूरे पर्यावरण को लाभ पहुंचाते है। इस अवसर पर मानव सेवा संस्थान समिति के सदस्य अश्वनी कुर्रे, चंद्र प्रकाश, उत्तम रात्रे, गणेश पंकज, अनिल बंजारे, हरिप्रसाद, अजय गेंदरे, शाला के प्रधान पाठक अरविंद कुमार मिश्रा, शामिलनी बाजपेयी, ईश्वर दास प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

ADVERTISEMENT