बलौदा बाजार

अनुपस्थित रहने वाले 276 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस



लाइव भारत 36 न्यूज़ से बलौदाबाजार से धीरेन्द्र साहू



बलौदाबाजार//जिले के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत मतदान दलों के प्रशिक्षण में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले 276 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। नोटिस प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर इन कर्मचारियों को जवाब देना अनिवार्य किया गया है।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनावों की तैयारी के तहत मतदान दल में ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारियों के लिए द्वितीय प्रशिक्षण सत्र विकासखंड मुख्यालयों में 13 एवं 14 फरवरी 2025 को आयोजित किया गया था। हालांकि, बड़ी संख्या में कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मचारियों की संख्या
   विकासखंड बलौदाबाजार: 15 कर्मचारी
विकासखंड भाटापारा: 29 कर्मचारी
विकासखंड सिमगा: 106 कर्मचारी
विकासखंड कसडोल: 56 कर्मचारी
विकासखंड पलारी: 70 कर्मचारी
कुल 276 कर्मचारियों की गैरहाजिरी को लेकर कलेक्टर ने गंभीर रुख अपनाया है और सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025: संवेदनशील निर्वाचन कार्य में लापरवाही, होगी कार्रवाई
कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील एवं अति महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम और छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 17(2)(3) के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही योग्य है। इस कृत्य के लिए दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

Related Articles

ADVERTISEMENT