मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील अध्यक्ष निर्वाचित हुए दिनेश शुक्ला

रिपोर्टर विनय पटेल
बैरसिया मध्य प्रदेश शिक्षक संघ बैरसिया तहसील का निर्वाचन सरस्वती शिशु मंदिर जैन कॉलोनी बैरसिया में निर्वाचन अधिकारी कोमल सिंह चौहान एवं पर्यवेक्षक राम प्रसाद के द्वारा संपन्न कराया गया मध्यप्रदेश शिक्षक संघ बैरसिया तहसील का अध्यक्ष दिनेश शुक्ला को निर्वाचित किया गया। तहसील सचिव हरनाथ सिंह एवं कोषाध्यक्ष इंदर सिंह चौहान को निर्वाचित किया गया वहीं उपाध्यक्ष मिट्ठू लाल मैथिल एवं सहसचिव गरिमा श्रीवास्तव को निर्वाचित किया गया कार्यकारिणी सदस्य में रामराज सिंह सोलंकी विपिन भार्गव किशोरी लाल अहिरवार तोरण सिंह प्रजापति निर्वाचित हुए मनोनीत सदस्य में भारती विश्वकर्मा एवं तारान सिंह राजपूत मनोनीत किए गए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय सचिव राजीव शर्मा ने उपस्थित समस्त शिक्षकों का मार्गदर्शन किया एवं नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारीयो एवं सदस्यों को शुभकामना दी मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने कहा मध्य प्रदेश शिक्षक संघ की जो नीति है राष्ट्रहित शिक्षा हित छात्र हित शिक्षक हित के मार्ग पर चलते हुए मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील बैरसिया की इकाई ऐसा काम करेगी की भोपाल जिले का ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश के लिए मिसाल कायम होगा तहसील के निर्वाचन में विकासखंड के अध्यक्ष संतोष जैन विकासखंड के सचिव बृजेंद्र यादव कोषाध्यक्ष आनंद कुमार शर्मा नगर अध्यक्ष बिंदु श्रीवास्तव नगर सचिव शिशुपाल सिंह राजपूत नगर कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा नगर उपाध्यक्ष शमीम अख्तर सह सचिव नगर राजेश चौरसिया उपाध्यक्ष विकासखंड मजलेश सक्सेना ने तहसील के समस्त पदाधिकारीयो को शुभकामना प्रेषित की इस अवसर पर सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे जिसमें रामशरण खरे दीपा सक्सेना राकेश शुक्ला मदन गोपाल नामदेव गोपाल सिंह वीर सिंह राजपूत रचना सेन महाराज मीणा विवेक कुमार द्विवेदी टीकम कुशवाहा आदि शिक्षक उपस्थित थे।
