बलौदा बाजार

महाविद्यालय कसडोल में NSS द्वारा संविधान दिवस  मनाया गया



लाइव भारत 36न्यूज से बलौदाबाजार से धीरेन्द्र साहू



बलौदाबाजार//जिले के कसडोल में संविधान दिवस मनाया गया। दौलत राम शर्मा महाविद्याल में प्रमुख युगल किशोर पटेल ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की भूमिका पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा भारतीय संविधान का निर्माण नहीं किया गया होता तो स्वतंत्र भारत में भी अराजक स्थिति होती। अधिनायक वादी शासन के प्रबल संभावना थी। भारतीय संविधान में भारत में लोकतंत्र को मजबूती प्रदान किया है। धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद इसकी आत्मा है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश जस्टिस खन्ना के फैसले को उल्लेख किया की किस तरह से इन दो तत्वों को संविधान से बाहर निकलना की याचिका को खारिज कर दिया। भारतीय संविधान की ही देन है कि सभी भाषा धर्म और पंथ के लोग स्वतंत्र रूप से अपनी आस्था और व्यवस्था के तहत बने हुए हैं। समाज के सबसे निचले पायदान के लोग इस संविधान के बदौलत ही मुख्य धारा में शामिल हो सके जिसका सबसे बड़ा उदाहरण महा महिम देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी हैं। डॉक्टर कलाम समिति उदाहरण है जिन्होंने देश के निर्माण में अभूतपूर्व योगदान किया उसके पीछे अवसर की समानता महत्वपूर्ण वजह रही है। इस अवसर पर विद्यार्थीयों द्वारा भी संविधान दिवस पर विचार व्यक्त किया गया कार्यक्रम मुख्य रूप से उपस्थित प्राचार्य युगल किशोर पटेल, विश्राम टंडन ,  दीप्ति महिलांग, डॉक्टर दिनेश कठौतिया, श्रीमती वंदना वाधवानी, एनएसएस प्रभारी श्री कमलकांत बर्मन
युवराज साहू,चंदन जायसवाल अभिषेक, प्रीतम, साक्षी,विकास,लोकेश,गौरव, रफीक आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

ADVERTISEMENT